पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की जयंती आज,कई हस्तियां होंगी सम्मानित

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर आज भोपाल में कार्यक्रम होंगे। सुबह 10:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विधायकों, मंत्रियों और अर्जुन सिंह परिवारजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अमेठी के सांसद कार्यक्रम में होंगे शामिल रवीन्द्र भवन में अर्जुनसिंह सद्भावना मंच द्वारा आयोजित ‘यादें अर्जुन सिंह समारोह’ में महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा करेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, भोपाल के मध्य से विधायक आरिफ मसूद और उत्तर विधायक आतिफ अकील विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन समिति के संरक्षक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और उनके बड़े भाई अभिमन्यु सिंह अतिथियों का स्वागत और आभार करेंगे।

रविन्द्र भवन में होगा मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजन समिति के सचिव डा० महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर रात आठ बजे से अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजित मुशायरा और कवि सम्मेलन में प्रख्यात रचनाकार ताहिर फराज़ (रामपुर), पापुलर मेरठी (मेरठ), शकील आज़मी (मुम्बई), खुर्शीद हैदर (मुजफ्फरनगर), नदीम फार्रुख (एटा), मुमताज नसीम (दिल्ली), बिलाल सहारनपुरी (सहारनपुर), और तबरेज मुनव्वर राणा (लखनऊ) अपनी प्रस्तुति देंगे।

अर्जुन सिंह अलंकरण से यह हस्तियां होंगी सम्मानित अर्जुनसिंह अलंकरण से सप्रे संग्रहालय के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पूर्व ओलंपियन हाकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद्र, कलाधर्मी पद्मश्री हरि चन्दनसिंह भट्टी और प्रसिद्ध कबीर लोक गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया को सक्रिय योगदान के लिये अलंकृत किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *