उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक बने यूपी के पूर्व डीजीपी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशकों की एक बैठक लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई। इसमें सर्व सहमति से पहली बार किसी प्रशासनिक अधिकारी को संघ में शामिल किया गया है।उत्तर प्रदेश के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) डीएस चौहान को डायरेक्टर पैनल में शामिल किया है।लखनऊ में हुई बैठक में यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया ने ऑनलाइन रहते हुए बैठक की अध्यक्षता की। इसमें राजीव शुक्ला समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें पूर्व डीजीपी को निदेशक बनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सहमति से पास कर दिया गया।यूपीसीए में वर्तमान में 12 निदेशक कार्यरत हैं। जिसमें अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया समेत अभिषेक सिंघानिया, युद्घवीर सिंह, रियासत अली, ताहिर हसन, अशोक चतुर्वेदी, प्रेम मनोहर गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्याम बाबू, जावेद अख्तर, विजय गुप्ता और गजेंद्रनाथ तिवारी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *