पूर्व आईएएस वेदप्रकाश, आरके मिश्रा व एमके अग्रवाल ने ली भाजपा की सदस्यता

ग्वालियर ।  ग्वालियर में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान तीन रिटायर्ड आईएएस ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सबसे पहले ग्वालियर, जबलपुर के निगम कमिश्नर व छिंदवाडा, नरसिंहपुर के कलेक्टर रहे वेदप्रकाश, पन्ना के पूर्व कलेक्टर रहे आरके मिश्रा तथा खंडवा मुरैना व देवास के पूर्व कलेक्टर रहे एमके अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने उनको भाजपा का केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई।

सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को दी भगवान की संज्ञा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली भारत, शक्तिशाली भारत, आत्मनिर्भर भारत आकार ले रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भगवान की संज्ञा दी। मुख्यमंत्री ने कहा वैक्सीन बनाने में सालों लग जाते हैं। भारत ने कोरोना काल में नौ माह में वैक्सीन विकसित कर हर नागरिक को दो से तीन डोज लगाकर विश्व को स्तब्ध कर दिया। यह चमत्कार मोदी की प्रेरणा से हुआ है।

आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं

सिंधिया केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा देश की आजादी के बाद, जो 60 साल में नहीं हो सका वो नौ साल में हो गया। आज हम विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था हैं। हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। 50 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुले हैं। इन खातों में सरकार का पैसा सीधे पहुंच रहा है। बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करना लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता तैयार है।

मां के आंसू देखे 10 करोड़ बहनों को सिलेंडर दिए

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी देखी है। मां चूल्हे पर खाना बनाती थी। धुएं से आंखों से निकलते आंसू देखकर नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प लिया होगा वे किसी के आश्रू नहीं बहने देंगे। 10 करोड़ बहनों को सिलेंडर दिए। ग्वालियर की धरा पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे, भाऊ साहब पौतनीस का स्मरण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *