उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह महाकाल दर्शन करने पहुंचे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की आरती में शामिल होने के बाद गर्भगृह से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। महाकाल मंदिर के पंडित पुजारी आशीष गुरू ने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जिनसे गर्भगृह में पूजन अर्चन अभिषेक करवाया गया। बाबा महाकाल का पूजन और दर्शन करने के बाद रावत आरती में भी शामिल हुए और नंदी हाल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आएं।गर्भगृह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ पूरे परिवार को दर्शन करवाए गए।  जब जानकारी निकाली गई तो पता चला कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जिला प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करवाए गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार को गर्भगृह में दर्शन हों और कोई परेशानी ना हो इसलिए उन्हें दर्शन करवाने के लिए एडीएम अनुकूल जैन खुद महाकाल मंदिर पहुंचे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *