कराची की बेडशीट फैक्ट्री में आग से 4 दमकलकर्मियों की मौत

कराची । कराची की एक फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में चार दमकलकर्मियों की मौत हो गई। बचाव दल ने गुरुवार को ये जानकारी दी। दमकलकर्मी सलमान कुरैशी ने बताया कि शव सुबह बरामद किए गए। बुधवार सुबह एक बेडशीट फैक्ट्री की बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी, और दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। दमकलकर्मी कुरैशी ने कहा, घटनास्थल पर दमकलकर्मी काम कर रहे थे, तभी फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में कई लोग फंस गए। उन्होंने कहा कि 11 दमकलकर्मियों सहित 13 घायल लोगों को भी बचाया गया।
कराची के मध्य जिला उपायुक्त ताहा सलीम ने पुष्टि की है कि मलबे के नीचे कोई और नहीं फंसा है और बचाव दलों द्वारा क्षेत्र को साफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार की सुबह आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इमारत में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और यह और बढ़ गई क्योंकि भीड़भाड़ वाली सड़कों के कारण दमकलकर्मी बड़े इंजनों को घटनास्थल पर नहीं ले जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *