ईरान में चार लोगों को फांसी

तेहरान । ईरान ने चार लोगों को फांसी पर लटका दिया। मारे गए चारों लोग ईरान के नागरिक थे। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। इन सभी पर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी का आरोप था। यह जानकारी मिजान ऑनलाइन ने दी है। यह अजरबैजान की न्यूज वेबसाइट है। पिछले हफ्ते ईरान ने पति की हत्या की दोषी महिला को फांसी दी थी। जिन लोगों को शुक्रवार को फांसी दी गई, उनकी फैमिलीज को कुछ घंटे पहले ही इस बारे में बताया गया था। मारे गए लोगों की पहचान वफा हानारेह, अरम ओमेरी, रहमान परहोजो और नसीम नमाजी (महिला) हैं। इन लोगों को सजा से पहले एक आदेश पढक़र सुनाया गया। इसमें कहा गया था- आप लोगों ने यहूदियों के लिए वतन से गद्दारी की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *