धमतरी में बस-कार की भिड़ंत, CRPF के तीन जवानों समेत 4 की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *