तेज रफ्तार बाइक पर सवार चार युवको की हादसे में मौत..

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर शाम लापरवाही के चलते तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर जंप होने के बाद पास से जा रहे भारी वाहन से भिड़ गई। इसमें तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, खरसिया के छोटे मुड़पार निवासी यशवंत पटेल (30),  सक्ती गढ़गोढ़ी निवासी हरि पटेल (25) और परसकोल निवासी राकेश पटेल (21) व तुलेश्वर पटेल चारों आपस में दोस्त थे और टाइल्स के कारीगर थे। चारों चपले गांव में टाइल्स का काम करने के बाद बुधवार शाम करीब 6.30 बजे एक ही बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे कुनकुरी में वेदांता कोल साइडिंग के पास पहुंचे थे कि स्पीड ब्रेकर पर जंप के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पास से निकल रहे भारी वाहन से जा भिड़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *