सोनू सूद से लेकर उर्वशी रोतेला की मां की संपत्ति जब्त, ED ने अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में की बड़ी कार्रवाई

अवैध सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बैट’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में आरोपों के दायरे में आए कई फिल्मी सितारों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने अपनी जांच को तेज करते हुए कुल 7.93 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियां जब्त की हैं। इन संपत्तियों के मालिक बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा जैसी नामी हस्तियां हैं।

ईडी ने सोनू सूद की 1 करोड़ रुपए, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपए, नेहा शर्मा की लगभग 1.26 करोड़ रुपए, अंकुश हाजरा की 47.20 लाख रुपए और उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। कुछ क्रिकेटर्स की भी मिलाकर इस तरह, अब तक करीब 7.93 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां ईडी ने अपने नियंत्रण में कर ली हैं।

ईडी की जांच में नपे सितारे

मामला ‘वन एक्स बैट’ और इसके अन्य ब्रांड्स से जुड़ा है, जो भारत में बिना किसी कानूनी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चला रहे थे। ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह ऐप भारत में अपने प्रचार के लिए कई मशहूर हस्तियों का इस्तेमाल कर रहा था। इन हस्तियों ने जान-बूझकर विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील की, जिससे अवैध कमाई को छिपाने का प्रयास किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *