मंगल की सुबह से फिर तपने लगा सूर्य….

सोमवार की शाम बिलासपुर में हल्की वर्षा हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चली। इसके बाद भी रात को गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच। मंगलवार यानी आज सूर्योदय के साथ राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ सूर्य का प्रकोप सुबह से तेज है। भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

न्यायधानी में गर्मी का असर अभी तेज है। सुबह होते ही गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर होने लगते हैं। दिन चढ़ने के साथ परेशानी और बढ़ जाती है। एक दिन पहले सोमवार को हल्की वर्षा भी हुई थी। लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान फिलहाल 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

एक दिन पहले न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो सीजन का सबसे सर्वाधिक तापमान था। दिन के साथ जिस तरह से रात में गर्मी पड़ रही है उससे लोग काफी व्याकुल है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण आने से यह स्थिति बनी हुई है। गर्म हवाओं का आना अभी निरंतर इसी तरह बना रहेगा। हालांकि दोपहर शाम को मौसम में आंशिक बदलाव भी संभव है जिसके कारण तेज हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

25 से नौतपा, इस साल नहीं तपेगा

25 मई से नौतपा प्रारंभ होगा। मौसम के पूर्वानुमान और स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस साल सूर्यदेव उम्मीद के मुताबिक नहीं तपने वाले। अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बता दे कि नौतपा में कई बार ऐसी स्थितियां आई है कि तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच जाती हैं। इस बार ऐसी स्थिति दिखाई नहीं पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का भी कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना कम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *