चीन के वुहान लैब की फंडिंग बंद

वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन की वुहान वायरोलॉजी लैब को फंड देने पर रोक लगा दी है। यह फंडिंग रिसर्च वर्क के लिए दी जाती थी। प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने इससे जुड़ा बिल संसद से भी पास करा लिया है। चीन पर आरोप है कि उसने कोविड-19 की लीक के मामले से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मुहैया नहीं कराए और सेफ्टी मेजर्स को भी फॉलो नहीं किया। दूसरी तरफ, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने अपने देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का डेटा ही डिलीट कर दिया है। इस रिपोर्ट में एक राज्य के बारे में तफ्सील से जानकारी दी गई है। दिसंबर 2019 में फैले कोरोना वायरस ने दुनिया के सामने एक सदी का सबसे बड़ा संकट खड़ा कर दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *