फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया गदर-2 ने

मुम्बई। बालीवुड फिल्म गदर 2 ने संडे को ऐसी कमाई की जिसने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। रविवार की कमाई से अब गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का पहाड़ जैसा माइलस्टोन पार कर लिया है। अब 17 दिन में फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 456 करोड़ रुपये हो गया है। बॉलीवुड के इतिहास में सिर्फ शाहरुख खान की पठान ही अभी तक ये कमाल कर पाई थी, जबकि इस विशाल आंकड़े को पार करने वाली हिंदी फिल्मों में पठान के साथ, एसएस. राजामौली की बाहुबली 2 (हिंदी) भी शामिल है। गदर 2 के खाते में एक बड़ी अचीवमेंट ये भी आई है कि ये सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। जहां शाहरुख की पठान को ये कमाल करने में 18 दिन का समय लगा था, वहीं बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन को 450 करोड़ कमाने में 20 दिन लगे थे। गदर 2 से सनी देओल की खाते में ऐसे बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो रहे हैं, जिन्हें तोड़ने की कल्पना भी अगस्त 2023 से पहले किसी ने नहीं की होगी।बीते शनिवार को तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धूम मचा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *