खुद को पुलिस बताकर लोगों को ठगने वाला गिरोह का भंडाफोड़

सतना जिले में एक गिरोह पकड़ा गया है जो कि खुद को पुलिस और पत्रकार बताकर लोगों से ठगी करता था। तीन लोगों के इस गिरोह ने महिला सरकारी सेवक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की ये आरोपी पुलिस की वर्दी लगाकर 700 किलोमीटर दूर सतना ब्लैकमेलिंग करने पहुंचे थे। एक अपने आपको क्राइम ब्रांच दिल्ली का दरोगा बता रहा था, तो दूसरा खुद को खोजी पत्रकार। वहीं, तीसरा सहयोगी पुलिसकर्मी।मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बाबूपुर का है, जहां हल्का पटवारी राजकुमारी पटेल ने पुलिस को इन बहरूपियों की सूचना दी और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों में एक बाबूपुर का है जबकि एक दिल्ली और दूसरा मुजफ्फरपुर का।

तीनों युवक महिला पटवारी को भृष्ट बताकर दबाब बना रहे थे, महिला पटवारी के वाट्सएप पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर जेल भेजने की धमकी दे रहे थे, इन लोगों ने बदले में मोटी रकम एठने की कोशिश की। हालांकि महिला पटवारी ने सूझबूझ का परिचय दिया और पुलिस से इस बात की शिकायत कर दी। महिला ने इन्हें ही अपने जाल में फंसा कर अपने पास पैसे देने को बुलाया और पहले से मौजूद पुलिस ने इनको पकड़ लिया। तीन युवक अनिल चौधरी मुजफ्फरपुर, सुभाष सिंह दिल्ली और गैवीनाथ पटेल बाबूपुर को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी, क्राइम ब्रांच का आईडी कार्ड भी जब्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *