महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप

बरेली । जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर और उसके दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ। इसलिए ससुराल में सास और अन्य लोग परेशान करते हैं। जनवरी 2023 में सास ने नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद देवर और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर ससुराल में उत्पीड़न कर घर से निकालने की धमकी दी जाती है। सोमवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने किशनुपर गांव की महिला ने बताया कि मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं। शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि बच्चा न होने की कमी मेरे पति में है। जबकि सससुराल में मेरा उत्पीड़न किया जाता है। महिला ने बताया कि एक जनवरी 2023 को सास की शहर पर देवर ने अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया। दोनों ने कमरे में बंधक बनाकर आबरू लूटी। ससुर भी मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास कर चुका है। इस मामले में जब पति को आपबीती सुनाई तो पति ने मारपीट कर घर से निकालने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक डर के मारे मैं सब कुछ सहती रही, अब मैंने अपने मायके में बताया। जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *