गैंगस्टर सुधीर सिंह की 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त 

गोरखपुर । यूपी के टॉप माफिया लिस्ट में शामिल पूर्वांचल के शातिर सुधीर सिंह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंगस्टर सुधीर सिंह की 200 करोड़ 95 लाख कीमत की संपत्ति को जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार ये कार्रवाई गीडा के कालेसर में की गई है। गौरतलब है कि गैंगस्टर सुधीर सिंह की ऊपर अलग-अलग थानों में 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। साथ ही उस पर अपने परिजनों की नाम पर करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *