कांग्रेस की सरकार बनने पर सौ रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

भोपाल । मप्र की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस वादों और वचनों की झड़ी लगा रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ नारी सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह देने और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं। नाथ की इस घोषणा से चार कदम आगे बढ़कर मप्र सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 रूपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- मंहगाई, बेरोजगारी, भृष्टाचार ये चीजें हैं। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 100 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 1500 रुपए हर महिला 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को मिलेंगे। घर में तीन महिलाएं हैं तो उन्हें भी मिलेंगे। जो नौकरी कर रहा है, व्यवसाय कर रहा है उनको भी मिलेगा। सौ यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। दो सौ यूनिट बिजली बिल हाफ देना पड़ेगा। ये मंहगाई से लडऩे का एक तरीका है।
कमलनाथ के पास मंहगाई से लडऩे का कॉन्सेप्ट
पीसी शर्मा ने कहा- मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम जारी की जाएगी। स्लम एरिया के लोगों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। उनको मकान बनाने के लिए पैसे दिए दिए जाएंगे। ये सब मंहगाई से कैसे लड़ा जाए। भाजपा की सरकार मंहगाई बढ़ाती जा रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के रेट सातवें आसमान छू रहे हैं। 2014 का जब चुनाव हुआ था तब इन्होंने कहा था कि रसोई गैस दो-तीन सौ रुपए में मिलेगी। और पेट्रोल डीजल 40-50 रुपए में मिलेगा। ये सब बढ़ रहे हैं। मप्र में एक करोड़ लोग बेरोजगार हैं। तो कमलनाथ जी का कॉन्सेप्ट मंहगाई से लडऩे का है। पीसी शर्मा की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने तंज कसा है। सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- लो जी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा तो झूठ बोलने में कमलनाथ जी से भी एक कदम आगे निकले… कमलनाथ जी कह रहे हैं 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे ,यह कह रहे हैं कि 100 रुपये में देंगे.. कौन सही…? पता है कि देना कुछ है ही नही , जो मुँह में आये बोले जाओ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *