युवती ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

भोपाल। टीटी नगर इलाके में रहने वाली एक युवती ने बीते दिन अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि जवाहर चौक टीन शेड पर परिवार सहित रहने वाले अर्जुन मेवाड़ा अपनी पत्नि के साथ मेहनत-मजदूरी करते है। उनकी 18 वर्षीय बेटी ज्योति मेवाड़ा न्यू मार्केट में स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। बीते दिन माता-पिता सुबह के समय अपने काम पर चले गए थे। उनके जाने के बाद ज्योति ने घर की बल्ली पर दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। हादसे की जानकारी पिरजनो को बाद में लगी, जिसके बाद आसपास के लोगो की मदद से बेटी को फंदे से उतारकर इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुचें जहां डॉक्टरों ने उसे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। जॉच टीम ने बातया कि शुरुआती जॉच में फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। आगे की जॉच में पुलिस मृतका के परिजनो सहित उसके साथ दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगो से पूछताछ करेंगी, साथ ही युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। अधिकारियो का कहना है कि जॉच पुरी होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जायेगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *