प्रेमिका की सहेली ने युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट 

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इस दौरान प्रेमिका ने अपनी सहेली को भी बुलाया। इसी बीच प्रेमिका की सहेली भी युवक पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। जब युवक ने इनकार दिया, तब इससे नाराज प्रेमिका की सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
पुलिस ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चौबेपुर पुलिस सर्कल के एक गांव की है। व्यक्ति इस गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ रिश्ते में था। अत्यधिक खून से लथपथ युवक अपने घर पहुंचा और उसके परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कानपुर के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *