पूजा करने मदिंर गई महिला के गले से सोने की चेन चोरी

भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई महिला को अपना निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के पंजाबी बाग के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर में वर्षीय उमा बाजपेई पति अशोक बाजपेई (55) पूजा करने आती हैं। दो दिन पहले भी शाम के समय वह पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंची थीं। उनका कहना है कि आरती के दौरान उनकी सोने की चैन अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। उधर कोहेफिजा इलाके में रहने वाली डॉ. रचना शर्मा पुत्री श्री जगदीश (45) ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह अपनी कार घर के सामने ही खड़ी करती है। बीती रात अज्ञात आरोपी उनकी कार का साईलेंसर चुरा कर ले गए। दोनो ही घटनाओं में संबधित थाना पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर जॉच शुरु कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *