जिले में सुशासन तिहार बना समाधान का माध्यम, हैंडपंप मरम्मत और बोर खनन कार्य त्वरित गति से पूर्ण

कोरिया। जिले में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन समस्याओं पर त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत चकडांड और ग्राम गोविंदपुर के नागरिकों की पुरानी समस्याओं का समाधान कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सराहनीय कार्य किया है।

ग्राम चकडांड के अंतर्गत पाराडोल निवासी संतोष सिंह द्वारा अपने घर के पास स्थित खराब हैंडपंप की मरम्मत हेतु सुशासन तिहार में आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए हैंडपंप की मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम गोविंदपुर के बसाहट बैगापारा निवासी रामलाल बैगा द्वारा बोर खनन की मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन किया था।संबंधित विभाग द्वारा स्थल का सर्वेक्षण करने के पश्चात मांग को जायज़ पाते हुए बोर खनन का कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को जल सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा ग्राम चम्पाझर के बसाहट, परसापानी जहाँ पंडो बस्ती में हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा सुधार कार्य किया गया और त्वरित गति से पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

इन सफल कार्यों के चलते ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के प्रति उनका विश्वास और बढ़ गया है। बता दें सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं, मांगो को तत्काल निराकरण किया जा रहा है और समाधान शिविर में आम लोगों से प्राप्त आवेदनों के बारे में पूरी पारदर्शिता के साथ जानकारी भी दी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *