निवेशकों के लिए अच्छा मौका, जानें कब खुलेगा टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ

देश की दिग्गज कंपनी में से एक टाटा ग्रुप्स (TATA Groups) भी है। कई निवेशकों के लिए यह फेवरेट भी है। लगभग दो दशकों के बाद टाटा ग्रुप्स की कंपनी Tata Technologies अपना आईपीओ लॉन्च कर रहा है। यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल के लिए खोल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो आपको एक बार इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए।
आपको बता दें– कि वर्ष 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लॉन्च के बाद यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ है।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 
बीते दिन 13 नवंबर 2023 को कंपनी ने नियामक फाइलिंग में कहा कि वह 22 नवंबर 2023 को टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ खोल रहे हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री की पेशकश करता है। इसमें 46,275,000 इक्विटी शेयरों तक ऑफर शामिल है। इस साल 9 मार्च 2023 को कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दायर किया था।यह आईपीओ 22 नवंबर 2023 को खुलेगा और 24 नवंबर 2023 को बंद हो जाएगा। आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी Alpha TC Holdings के पास 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ के पास 3.63 फीसदी हिस्सा है।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बारे में
टाटा टेक्नोलॉजीज की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी। टाटा टेक्नोलॉजीज टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है। यह इंजीनियरिंग सर्विस देती है। इसके अलावा यह ऑटो, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल हैवी मशीनरी और बाकी इंडस्ट्री प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टर्नकी सॉल्यूशंस सर्विसेज भी देती है। यह दुनिया में कई देशों में अपनी सुविधा देती है। इनके पास दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं। इसका कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है।

चालू वित्त वर्ष में कंपनी की इनकम 25 फीसदी तक बढ़ गया है। वहीं कंपनी का प्रॉफिट भी लगभग 63 फीसदी तक बढ़ा है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *