भारत सरकार की 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप सी.एम.एस. छात्रों को

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के 22 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों में कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 22 छात्रों को 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में मोहम्मद अर्यान तारिक, कार्तिकेय सिंह, अभिसार सिन्हा, आदित्य प्रभाकर, अक्षत श्रीवास्तव, अनिकेत श्रीवास्तव, दिव्यांशी पाण्डेय, फरहान अख्तर, फजल अहमद, अब्दुल रहमान, मानसी मिश्रा, अब्दुल अहद, रिद्धि, साहिल गुप्ता, संकल्प श्रीवास्तव, शांभवी शुक्ला, शौर्य दुबे, श्रेया सिंह, श्रेयस, स्वरित दीक्षित, तुषार वर्मा एवं यस्क पाराशरी हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *