शहपुरा के बरगांव में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण

 शहपुरा ।  जनपद शहपुरा अंतर्गत जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव में गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और अन्य प्रमुख जन उपस्थित रहे। कल्याण केन्द्र बरगांव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने घाट सीढ़ी निर्माण ,सिद्ध बाबा स्थल का लोकार्पण किया साथ ही पौधरोपण भी परिसर में किया। गौशाला और स्कूल भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद रहे।

लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल

गौरतलब है कि जनजाति कल्याण केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का केंद्र बिंदु है। यहां विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से शहपुरा से डिंडोरी पहुंचेंगे। जनजाति कल्याण केंद्र के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *