11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनाज व्यापारी आज हडताल पर

भोपाल । ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर की गल्ला मंडियां सोमवार को बंद रहेंगी। अनाज व्यापारियों की मांगों के समर्थन राजधानी की अनाज मंडियों में भी कामकाज बंद रहेगा। प्रदेश भर में आज मंडियों में अनाज की नीलामी नहीं होगी। सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आव्हान पर अनाज व्यापारी मंडी टैक्स 1.50 प्रतिशत से घाटा कर एक प्रतिशत करने, दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनाज व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी, संत हिरदाराम नगर भैंसाखेड़ी कृषि उप उपज मंडी सहित प्रदेश भर की मंडियां बंद रहेंगी। भोपाल ग्रेन एंड आल सीड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने बताया कि महासंघ के समर्थन में अनाज की दुकानें बंद रखेंगे। मंडी में किसानों से अनाज नहीं खरीदेंगे। विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनाज व्यापारी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन मांगों को नहीं माना जा रहा है। इससे प्रदेश के अनाज व्यापारियों में आक्रोष व्याप्त है। राज्य सरकार का ध्यान व्यापारियों की मांगों की ओर ध्यान  दिलाने आज हडताल करने का ऐलान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *