314 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य हनुमान लोक

भोपाल । मप्र में विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बनने जा रहा है। छिंदवाड़ा के सौंसर के पास जामसावली मंदिर का भूमि पूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सीएम ने विधानसभा सत्र में 314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक बनाने की घोषणा की गई थी। हनुमान लोक की ड्राइंग और डिजाइन बनकर तैयार हो गई है। भव्य मंदिर 30 एकड़ में बनेगा।
माना जा रहा है कि सितंबर माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हनुमान लोक का भूमिपूजन कर सकते हैं। इसे लेकर रूपरेखा तैयार हो चुकी है, महज तिथि तय होना बाकी है। वहीं, सोमवार को मंदिर की ड्राईंग और डिजाईन आ गई। मुख्य मंदिर के पास पूरे परिसर को हनुमान लोक का स्वरूप दिया जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक चरण में 35 करोड़ का टेंडर भी लगाया जा चुका है। पूरा परिसर अब 30 एकड़ क्षेत्रफल में रहेगा, जिसके लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहीत करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित कुल परिसर क्षेत्रफल 30 एकड़ का होगा, जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार मराठवाड़ा वास्तुकला से प्रेरित रहेगा। इस प्रवेश द्वार में पैदल यात्री, ई वाहन और आपातकालीन निकास के प्रावधान की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मुख्य प्रांगण में बाल हनुमान की कहानी का चित्रण किया जाएगा। साथ ही मंदिर प्रशासन कार्यालय और भगवान हनुमान की भित्ति चित्रों और मूर्तियों वाली दीवार महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित की जाएगी। संतरांचल सहित पूरे जिले में हनुमान लोक की परिकल्पना साकार होने का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *