एमपी के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में गाइड महंगे, 1 अक्टूबर से देने होंगे इतने शुल्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के नेशनल पार्कों, टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों में 1 अक्टूबर से गाइड लेना महंगा हो जाएगा। वन विभाग ने वाहन से भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए गाइड लेना अनिवार्य करने के साथ ही चार साल बाद शुल्क में वृद्धि की है।अब वाहन से वन भ्रमण पर पर्यटकों को केटेगरी G-1 के गाइड के लिए 600 रुपये के बजाय 1000 रुपये और G-2 के गाइड के लिए 480 रुपये के बजाय 800 रुपये देने होंगे। वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय शुल्क से अधिक राशि नहीं ली जा सकेगी, क्योंकि कुछ टाइगर रिजर्व में गाइड 1500 रुपये तक शुल्क वसूलते पाए जाते हैं।

मध्य प्रदेश में कुल नौ टाइगर रिजर्व हैं-

कान्हा टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

पेंच टाइगर रिजर्व

पन्ना टाइगर रिजर्व

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व

संजय दुबरी टाइगर रिजर्व

डॉ. विष्णु वाकणकर (रातापानी) टाइगर रिजर्व

माधव टाइगर रिजर्व

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *