चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, एक और नेता भाजपा का हुआ

पाटन| लोकसभा चुनावों को कभी भी ऐलान हो सकता है और उसे लेकर भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं| दूसरी ओर गुजरात कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं| एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन कर रहा है| आज एक और नेता ने भाजपा का भगवा धारण कर लिया| उत्तर गुजरात के पाटन जिले के राधनपुर में रहने वाले और तहसील कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे नवीन चौधरी अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भगवा धारण करते ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की| भाजपा जॉइन करने के बाद नवीन करमनभाई चौधरी ने कहा कि 2005 से कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने 2023 तक कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत की है| लेकिन जिन कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की उनकी कदर नहीं की गई| उन्होंने भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में देश के विकास को ध्यान में रखते हुए आश्वासन दिया कि वह आज ही भाजपा कार्यकर्ता के रूप में शामिल होकर देश और जिले के विकास में भागीदारी निभाएंगे। बता दें कि आज ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे संग्राम राठवा के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं| गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने एक साथ 10 हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा जॉइन करने का दावा किया है|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *