गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

गुना ।     गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको शुक्रवार सुबह वोमेटिंग की शिकायत हुई थी। जिसके बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बैंस गुरुवार को सीएम की बैठक में शामिल होने ग्वालियर गए थे, जहां से देररात लौटे। सुबह सर्किट हाउस में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको आईसीयू में रखा गया था। सूचना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *