धूमधाम से 18 को मनाई जाएगी गुरु घासीदास जयंती 

बिलासपुर । 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी इसे लेकर सतनाम समाज के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है शोभायात्रा के साथ जयंती में किन-किन आयोजनों को पूर्ण करना है इसे लेकर समाज के पदाधिकारी और सदस्य बैठक कर इन सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे रहे हैं इसी कड़ी में शुक्रवार को जरहाभाटा स्थित महतबाड़ा में सतनाम समाज के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक रखी गई इस मौके पर 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली गुरु घासीदास बाबा की शोभायात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई इस मौके पर सभी पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें शोभायात्रा पर तैयारी को पूर्ण करने निर्देशित किया गया इसके अलावा सभी की जिम्मेदारी भी तय की गई गौरतलब है की हर वर्ष गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जहां बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है इस वर्ष भी इस पर्व को मनाने समाज के सदस्य जुटे हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *