क्या प्लास्टिक सर्जरी करवा चुके हैं राजकुमार राव? सवाल पूछने पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब….

अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो शुक्रवार 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव से उनकी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इसके जवाब में एक्टर ने बड़ा ही मजेदार रिएक्शन दिया।

राजकुमार राव ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी

राम गोपाल वर्मा की रण (2010) में एक छोटी सी भूमिका के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और बाद में उन्हें दिबाकर बनर्जी की एलएसडी (2010) में लीड रोल प्ले करने का मौका मिला। मीडिया के साथ पिछली बातचीत में राजकुमार ने अपने लुक्स, कद और यहां तक कि बिल्ड के कारण अक्सर हीरो के रूप में खारिज किए जाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें अपनी आइब्रो के शेप की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।

एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेता को रेडिट पर एक कमेंट दिखाया गया जिसमें उन्होंने कहा गया था, "क्या राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है?" राजकुमार ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी करवाई और इसके बजाय कहा, "नहीं भैया, कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई।" अब जब एक्टर से इन खबरों पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "कुछ नहीं मुस्कान आती है चेहरे पे। अच्छा है, लोग बात कर रहे हैं।"

24 मार्च को रिलीज हुई भीड़ 

राजकुमार राव की भीड़ ने इस शुक्रवार ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में कुछ खास परफॉर्म नहीं किया और पहले दिन 20 लाख से भी कम का कलेक्शन किया है।  भीड़ में कोरोना त्रासदी के बाद लगे लॉकडाउन के दौर को दिखाया गया है। जब लाखों करोड़ों मजदूरों और कामगारों का पलायन हुआ था। फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद ही विवादों में छा गई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *