ये मर जाएगा, पिट जाएगा… युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर यह कौनसा खुलासा कर दिया?

नई दिल्ली: भारत के लिए टी20 में ओपनिंग करते हुए अपने नाम का डंका बजाने वाले अभिषेक शर्मा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में हुआ ऑस्ट्रेलिया दौरा भी उनके लिए अच्छा रहा था। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। अभिषेक ने 163 रन बनाए थे। इसके अलावा अभिषेक इस दौरे पर टी20 में सबसे तेज 1000 रन ((गेंदों के मामले में) बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने यह कारनामा पांचवें टी20 में किया था। अभिषेक ने 528 बॉल में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, अभिषेक के मेंटोर और भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज सिंह ने क्या कहा?

युवराज सिंह ने अभिषेक के करियर को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अपने शुरुआती दिनों में अभिषेक ने युवराज से ट्रेनिंग ली थी और युवराज को अक्सर युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है। हाल ही में, युवराज ने अभिषेक की एक आदत का खुलासा किया। युवराज ने एक इवेंट में बातचीत करते हुए कहा कि अभिषेक अपने बैट नहीं देता।युवराज ने कहा, ‘आप इस आदमी से कुछ भी ले सकते हो, पर आप इससे बैट नहीं ले सकते। कोई भी इससे बैट नहीं ले सकता। ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा पर अपना बैट नहीं देगा। इसके पास 10 बैट हैं तो यह बोलेगा मेरे पास 2 बैट हैं। फिर 2 बैट और निकलते हैं किट बैग से, 4 घर में पड़े होते हैं। मेरे बैट सारे ले गया, मैंने कभी मना नहीं किया। अपना बैट नहीं देता किसी को।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *