बुरहानपुर के नावरा स्कूल में 4 लाख का गबन करने वाला प्रधान अध्यापक गिरफ्तार

बुरहानपुर ।   पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में लालबाग पुलिस ने आदिम जाति कल्याण विभाग के धोखाध़डी व गबन प्रकरण में चौथे आरोपित कैलाश पांचाल को गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारा वर्ष 2012 में ग्राम सीवल में हास्टल अधीक्षक के पद पर रहते हुए 4 लाख रुपए की शासकीय राशि का गबन किया गया था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना लालबाग में धारा 420, 409 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपित कैलाश पिता इंदर सिंह पांचाल उम्र 54 साल जाति भील निवासी ग्राम सिवल नेपानगर के पास से 4 लाख रुपए नकद जप्त कर किए गए है। प्रकरण में अब तक 4 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने बताया कि इस मामले में कुछ और आरोपित सामने आए हैं। छानबीन के बाद उनके गिरफ्तारी भी की जाएगी! साथ ही गबन की गई सरकारी राशि को भी बरामद किया जाएगा।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *