स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की स्काई डाइविंग

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका खास अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो खुद टीएस सिंहदेव ने शेयर किया है, जिसमें वो स्काई डाइविंग करते नजर आ रहे हैं।स्काई डाइविंग का लुत्फ उठाते हुए उन्होंने अपना वीडियो आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आकाश की कोई सीमा नहीं होती। कभी नहीं…ऑस्ट्रेलिया टूर पर मेरे पास स्काई डाइविंग का मौका था। यह एक असाधारण एडवेंचर था। यह बहुत ही सुखद अनुभव रहा।"इस वीडियो में टीएस सिंहदेव हजारों फिट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद गाइड के साथ नीचे उतरते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की चमक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इसका कितना आनंद उठा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *