रायपुर में बढ़ी गर्मी; अगले तीन दिन बढ़ेगा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण रायपुर सहित कुछ जिलों में बादल रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 56 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में छह मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ जिलों में शाम-रात को आसमान आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ में दिन का सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान रायपुर में 34.9, माना में 34.9, बिलासपुर में 32.6, पेण्ड्रारोड में 28.5, अंबिकापुर में 28.6, जगदलपुर में 34.2 और दुर्ग में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर शहर में आसमान पर हल्के बादल रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *