मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ी गर्मी, रात का पारा भी चढ़ा; खरगोन में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

 भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से गर्मी बढ़ी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। कई जिलों में छाए आंशिक बादलों के चलते दिन के औसत तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में रात का तापमान सामान्य बना हुआ है, जिससे लोगों को हल्के ठंड का अहसास हो रहा है।

गुरुवार को निमाड़ अंचल सबसे गर्म रहा। यहां खरगोन में 33.2 और खंडवा 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान के मामले में देवास का कन्नौद 18.1 के साथ सबसे ऊपर रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार, उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर 240 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उपोषण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं का प्रभाव बना हुआ है।

16 फरवरी के बाद कुछ इलाकों में छा सकते हैं हल्के बादल

हालांकि 13 और 16 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन इनका प्रदेश पर बहुत ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है। 16 फरवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल जरूर छा सकते हैं पर अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, राजधानी भोपाल में भी गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी 13.4 रहा, जो सामान्य से अधिक है। अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसकी वजह से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *