लखनऊ में झमाझम बार‍िश, आगरा-कानपुर में भीषण उमस, 45 ज‍िलों में जारी क‍िया अलर्ट

यूपी में भीषण गर्मी के बीच नोएडा, गाज‍ियाबाद और लखनऊ में सुबह से शुरु हुई झमाझम बार‍िश ने मौसम खुशनुमा कर द‍िया है। कानपुर, आगरा, गोरखपुर सह‍ित कई ज‍िलों में भीषण उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के 45 से अध‍िक ज‍िलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी क‍िया है।

मानसून प्रदेशभर में दस्तक दे चुका है रव‍िवार की सुबह बादलों की आवाजाही के साथ अलग-अलग जगहों पर हुई छिटपुट बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार मानसून के आगमन से प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही ट्राई बेल्ट से जुड़े ज्यादातर जिलों और प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी दिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसके तहत बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

रविवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर के आसपास के जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इनके अलावा प्रदेश में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ अलीगढ़, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली , चित्रकूट, इटावा , फतेहपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मेरठ, मीरजापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, और श्रावस्ती के आसपास के जिले में चेतावनी जारी की गई है।

कानपुर में रव‍िवार सुबह से ही उमस के साथ मौसम में गर्मी भी बढ़ गई। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान 34 डिग्री ही था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रव‍िवार की शाम तक आंधी और तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। रव‍िवार की सुबह से आसमान में बादलों का कम असर दिखाई दिया। सुबह से सूरज ने गर्मी दिखानी शुरू कर दी। तापमान बढ़ने की वजह से मौसम में उमस भी बढ़ गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *