फायर और कचरे की गाडिय़ों को छोडक़र नगर निगम के बाकी वाहनों से हटेंगे हूटर

भोपाल । विधानसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता का असर दिखाई देने लगा है। इसको लेकर नगर निगम की केंद्रीय कर्मशाल से एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें अधिकारियों की गाडिय़ों पर लगे हूटर हटाने को कहा गया है। केंद्रीय कर्मशाला प्रभारी चंचलेश गिरहारे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें निगम अधिकारियों के अलावा जोनल अधिकारियों के वाहनों पर लगे हूटर हटाने को कहा है। इस आदेश में फायर ब्रिगेड एवं कचरा संग्रहण वाहनों के अलावा ऐसी अन्य गाडिय़ां जिन पर हूटर है, उन्हें हटाने को कहा गया है।
बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की गाडिय़ों में लगे हूटरों को हटाने के लिए अधिकारियों से मांग की थी। साथी ही ऐसा नहीं करने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की चेतावनी दी थी। आरटीआइ कार्यकर्ता नितिन सक्सेना ने बताया कि एक तरफ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर निजी वाहनों से हूटर, नेताओं की प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई कर रही है। इधर नगर निगम इधर नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के वाहनों में आचार संहिता लागू होने के बाद भी हूटर लगे हुए हैं। हालांकि कांग्रेस की आपत्ति के बाद संभवत: बुधवार को सभी गाडिय़ों से हूटर हटा लिए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *