दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से पति-पत्नी की  दर्दनाक मौत… 

छत्तीसगढ़ :  दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में स्कूटर सवार पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे जानकारी के मुताबिक पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56) अपनी पत्नी वंदना लेखवानी (45 साल) के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था। दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे कार CG 07 BF 5195 उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

जिस कार ने टक्कर मारी वो किसी संजय सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कार का एयर बैग नहीं खुलता तो इस सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा और बढ़ जाता। एयर बैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *