सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, विवाहिता की झुलसने से मौत

छिंदवाड़ा | सौसर के कान्हान क्षेत्र के ग्राम घोटी में सोमवार की रात करीब 10 बजे सिलेंडर में लीकेज होने से फट गया, जिसकी चपेट में आकर एक विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा घर धू-धूकर जलने लगा। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला निरंजना झाड़े खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया और आगजनी की घटना घट गई। सिलेंडर से भड़की आग से खाना बना रही निरंजना झाड़े बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।आगजनी की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ उसके साथ ही मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे मकान में आग फैल गई, ऐसे में आसपास के लोगों की मदद से दमकल को बुलाया गया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *