चीन-रूस से कैसे लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप! F-15 फाइटर बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

नई दिल्ली: पूरी दुनिया के पंगा ले रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अच्छी खबर नहीं है। एफ-15 फाइटर और दूसरे मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी बोइंग डिफेंस के 3000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी वेतन, वर्क शेड्यूल और पेंशन को लेकर कंपनी के ऑफर से खुश नहीं हैं। बोइंग पहले से ही कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही है। हाल के वर्षों में उसके कई विमान हादसों का शिकार हुए हैं। इससे कंपनी पर सवाल उठने लगे हैं।

बोइंग की एयर डोमिनेंस यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट डैन गिलियन ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सैलरी में 40 फीसदी एवरेज बढ़ोतरी का ऑफर दिया था लेकिन कर्मचारियों ने इसे खारिज कर दिया है। बोइंग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहा है। इनमें कंपनी के विमानों की सेफ्टी से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। पिछले साल कंपनी के हजारों कर्मचारी आठ हफ्ते तक हड़ताल पर चले गए थे। अब बोइंग डिफेंस की सेंट लुई यूनिट के 3,200 स्किल्ड वर्कर्स हड़ताल पर चले गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *