जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे-अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है वो ‘देश’ क्या चलाएंगे। आज जो हुआ वो सिर्फ़ बाबासाहेब का ही नहीं, उनके दिये संविधान का भी अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है।’’ अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा,‘‘ देश ने आज जान लिया है कि भाजपा के लोगों के मन में बाबासाहेब को लेकर कितनी कटुता भरी है। वे बाबासाहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं क्योंकि उनको लगता है कि वे जिस प्रकार ग़रीब, वंचित, दमित का शोषण करके, उनके ऊपर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं, उनकी इस मंशा के आगे संविधान ढाल बनकर खड़ा है।’ ’ 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *