इंदौर के माल में एचआर ने सफाईकर्मी से टायलेट में किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

इंदौर ।    देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने शहर के सेंट्रल माल में सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के अनुसार, पूरा मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सेंट्रल माल का है। यहां के सिनेमाघर आइनाक्स के एचआर चिरंजीवी ने सिनेमाघर के टायलेट में ही सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पुरुष टायलेट में महिला को बहला फुसलाकर सुबह के समय जोर जबरदस्ती की। आरोपित पीड़िता को धमकी दी थी कि घटना किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। महिला एक एनजीओ के जरिये थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *