नमी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर | छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। दिन का पारा बढ़ने पर ठंड में कमी आई है। हालांकि उत्तरी नमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बनी हुई है। आज शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नमी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *