दो करोड़ के फोरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में पति-पत्नी गिरफ्तार

इंदौर ।  विजयनगर पुलिस ने आरोपित हेमंतसिंह परिहार और उसकी पत्नी ज्योतिसिंह परिहार को गिरफ्तार किया है।।आरोपित दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा में फरार थे।विजयनगर पुलिस ने पांच महीने पूर्व धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था।आरोपित फर्जी ट्रेडिंग कंपनियां बना कर लोगों से रुपये लेकर फरार थे। दिसंबर 2022 में राहुलसिंह चौहान,गुंजन गंगवाल,आकाश गंगवाल,चंद्रकांता बाई गंगवाल,दिपेश पहाड़िया,प्रियंका जैन,प्रतिक गंगवाल,पंकज चौहान,पंकज ठाकुर,बाबूसिंह ठाकुर,वीरेंद्र भाटिया,नरेंद्रसिंह सिसोदिया,मनोज चौधरी,लक्की राजपाल,गौरव चौधरी,निरंजनसिंह सिकरवार,नरेंद्रसिंह गौड़,अर्पित ठाकुर,नवीन खंडारे,मुकेश केवट,मयंक लिखार ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

आरोपित हेमंत और उसकी पत्नी ने बिजनेस स्काय पार्क में डीडी क्रिएशन,एचएसबी सिक्युरिटी,ओरेट ग्लोबल,डिलाइंट वोकेशन,डिलाइंट सिक्युरिटी के नाम से कंपनी बनाई और लोगों से दो करोड़ रुपये ले लिए। आरोपितों ने दोगुना करने का झांसा दिया और निजी खातों में रुपये जमा करवा लिए। लोग रुपये लेने गए तो बाउंसर ने धमकाया। शनिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

धोखाधड़ी की आरोपित रिमांड पर

राऊ पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की आरोपित जीनत पुत्र साजिद हुसैन निवासी वास्तु अपार्टमेंट को रिमांड पर लिया है।पुलिस ने जीनत पर आरिफ पुत्र निशावुद्दीन निवासी राम रहीम कालोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।पुलिस ने आरोपित से लैपटाप,मोबाइल आदि‍ जब्त कर लिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *