संतान की चाह में अंधा हुआ पति, पत्नी का दो मजदूरों से कराया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार

मुरैना  ।    मध्यप्रदेश के मुरैना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संतान नहीं होने से परेशान एक पति ने अपनी पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म करा दिया। पुलिस ने पति और दुष्कर्म करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार माताबसैया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास की घटना है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी छह साल पहले हुई थी, पर उसकी कोई संतान नहीं थी। डॉक्टरों से इलाज कराया, पर पता चला कि युवक में कोई कमी है। पति ने संतान की चाह में एक योजना बनाई। छह फरवरी को वह पत्नी को मुरैना ले जाने का कहकर घर से निकला और रास्ते में एक जगह पत्नी को डरा-धमका कर अवैध संबंध बनाने की बात कही। वो पास में काम करने वाले दो मजदूरों को लेकर आया और पत्नी से अवैध संबंध बनाने को कहा। दोनों मजदूर ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़ित पत्नी अपनी मां को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर की मामले की शिकायत की। 19 फरवरी को पुलिस ने पति सहित सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो मजदूरों पर मामला दर्ज कर लिया।  पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने पहले पति को फिर दोनों आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *