पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या; अवैध संबंध का था शक, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।

बिलासपुर के एसपी संतोष सिंह के अनुसार, पत्नी की बेवफाई के शक में आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दिया है। बिलासपुर एसपी ने कहा कि मारे गए बच्चों में चार और पांच साल की दो लड़कियां हैं, जबकि बेटे की उम्र दो साल के आसपास है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि बिलासपुर जिले के मस्तूरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के शक में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गला दबाकर की हत्या

ये घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव की है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उमेंद्र केवट के रूप में हुई है, जिसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *