मैं सियासत करता हूं और मेरे फैसले भी सियासी ही होंगे : इमरान मसूद

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के होली खेलने पर देवबंदी उलेमा ने उन्हें नसीहत दी है। इस पर मसूद ने कहा कि उनके और अल्लाह के रिश्ते में किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांसद मसूद ने आतंकवाद और औरंगजेब पर अबू आजमी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। बता दें होली पर इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के साथ होली खेली थी। इस पर देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने ने कहा था कि शरीयत के खिलाफ कोई काम नहीं करना चाहिए। मसूद ने इस पर कहा कि उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सियासत करते हैं और उनके फैसले सियासी ही होंगे। 
मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मुसलमान होने के नाते हमें शरीयत का पालन करना चाहिए। भाईचारा बढ़ाने के और भी तरीके हैं, गैर-इस्लामी रस्में मनाना जरूरी नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे काम करने वालों को तौबा करनी चाहिए। गोरा ने मसूद का नाम लिए बिना यह बात कही थी। इमरान मसूद ने गोरा के बयान पर कहा कि ला इलाहा इल अल्लाह मोहम्मद रसूलल्लाह कहने के बाद न मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है। मेरे और अल्लाह के बीच मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। यह अल्लाह का काम है कि मुझे क्या सजा देनी है। 
इमरान मसूद ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की जान लेते हैं, उन्हें जिंदा रहने का कोई हक नहीं। मसूद ने औरंगजेब पर अबू आजमी के बयान पर कहा कि मैंने अबू आजमी का बयान नहीं सुना है, लेकिन जिस तरह की चर्चा मीडिया में हो रही है, मुझे लगता है कि किसी को भी अधूरा ज्ञान नहीं रखना चाहिए। पहले उन्हें पूरा ज्ञान लेना चाहिए। मैं ये पूछना चाहता हूं कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री एफआईआर की मांग कर रहे हैं, तो क्या वहां की सरकार इतनी कमजोर है कि इन्हें पूछना पड़ रहा है?
हालांकि, वे किस बात के लिए देशद्रोह कहेंगे, क्या औरंगजेब बादशाह नहीं था? वो पूरे 49 साल तक हिंदुस्तान का बादशाह रहा। मसूद ने कहा कि लोगों को पूरा ज्ञान होना चाहिए, तभी बयान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि औरंगजेब 49 साल तक बादशाह रहा, तो उसके बारे में बयान देने पर देशद्रोह कैसे लग सकता है?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *