मेरे पास मदद के लिए बच्चे और पति लेकिन मेरा भाई अकेला है – प्रियंका गांधी 

वायनाड।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित होने के बाद अपनी बहन प्रियंका गांधी बाड्रा के साथ पहली बार वायनाड पहुंचे। उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहॉ एक जना सभा में भावनात्मक भाषण देते हुए कहा, कि उनके पास तो उनके पति और बच्चे हैं, लेकिन राहुल अकेले हैं। प्रियंका ने वायनाड की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका भाई इस दुनिया का सबसे सच्चा शख्स है जो खुलकर बोलता है और किसी से नहीं डरता।
प्रियंका ने कहा, आप जानते हैं कि वह सबसे सच्चा आदमी है, किसी से नहीं डरता। सत्ता की ताकत उसे हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह डटा हुआ है। राहुल का घर जाने पर प्रियंका ने एक भावनात्मक किस्सा साझा किया। प्रियंका ने बताया, कल मैं राहुल के घर से उनका फर्नीचर पैक कर रही थी। मुझे याद आया कि कुछ साल पहले मेरे बच्चों और पति ने मुझे अपना घर बदलने में मदद की थी। मेरे पास मेरा अपना परिवार है।  लेकिन मेरा भाई अकेला है, उसकी मदद के लिए अपना नहीं है, भले ही हम सब उसके साथ हों।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *