मैं झाबुआ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं आया हूं : PM Modi

झाबुआः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झाबुआ पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया है। उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी हमारे लिए वोट बैंक नहीं हैं। ये हमारे देश का गौरव हैं। ये मोदी की गारंटी है कि आपके सपने आपके बच्चों के सपने नौजवानों के सपने सब पूरे होंगे। ये मोदी का संकल्प है।
पीएम ने कहा कि गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था। मैं मुख्यमंत्री बना तो इन पट्टों में मैंने स्कूल खुलवाए। अब आदिवासी बच्चों के लिए मैं देश भर में एकलव्य आवासीय स्कूल खुलवा रहा हूं। इतने वर्षों से आदिवासी परिवारों में सिकल सेल एनीमिया हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान ले रही थी। केंद्र और राज्यों में दोनों जगह कांग्रेस ने इतने वर्ष सरकार चलाई लेकिन उन्होंने असमय मृत्यु को प्राप्त होते जनजातीय युवाओं के बच्चों की चिंता नहीं की, लेकिन हमारे लिए वोट नहीं जिंदगी मायने रखती है। हमने वोट बैंक के लिए नहीं आदिवासी समाज के स्वास्थ्य के लिए सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया। ये कांग्रेस और हमारी नीयत में फर्क बताता है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 73 सौ करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव का शंखनाद है, जिसको लेकर पीएम मोदी ने शुरूआत की है।

मोदी के भाषण की 10 खास बातें

प्रचार के लिए नहीं आया: 'मोदी लोकसभा प्रचार के लिए नहीं आया है। मोदी तो सेवक के तौर पर ईश्वर रूपी एमपी की जनता का आभार मानने आया है। MP ने पहले ही बता दिया है कि 2024 में 400 पार।'

वोट ज्यादा लाने की जड़ी-बूटी: 'लोकसभा चुनाव में अकेला कमल का निशान 370 का आंकड़ा पार करेगा। यह कैसे करोगे? मैं आपको एक जड़ी-बूटी देता हूं। आपको यहां से जाकर एक ही काम करना है। पिछले तीन चुनाव में आपके यहां पोलिंग बूथ में कमल पर कितने वोट पड़े, वो निकालो। यह लिख लो कि पिछले तीन चुनाव में इस पोलिंग बूथ पर सबसे ज्यादा वोट मिले थे। फिर आप तय करना कि अब जो ज्यादा से ज्यादा वोट बूथ में मिले थे, उसमें इस बार 370 नए वोट जुड़ने चाहिए। यानी पिछले से 370 वोट ज्यादा लाना है।'

2024 में कांग्रेस का सफाया तय: PM ने कहा, '2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छुट्‌टी हुई, 2024 में सफाया तय है। कांग्रेस का एक ही काम है- नफरत, नफरत और नफरत।'

जनजातीय समाज के सम्मान की गारंटी: 'हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, देश का गौरव है। आपका सम्मान और विकास मोदी की गारंटी है। बच्चों और युवाओं के सपने मोदी का संकल्प है।'

बेटियों को पढ़ाने का वचन: 'जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब गांव-गांव घर-घर जाकर कहता था कि मुझे भिक्षा में वचन दो कि आप अपनी बेटी को पढ़ाओगे। 40-45 डिग्री तापमान, गर्म हवाओं में मैं झाबुआ के बगल में दाहोद के जंगल में छोटे गांवों में जाकर बेटियों की अंगुली पकड़कर स्कूल ले जाने का काम करता था।'

बीमारू एमपी को विकसित बनाया: 'हमारे लिए आपके वोट नहीं, आपकी जिंदगी मायने रखती है। मैंने आदिवासियों के जीवन के लिए सिकलसेल अभियान शुरू किया। यह नीयत का ही फल है कि हमने मप्र को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना दिया है।'

वंचित-पिछड़े सरकार की प्राथमिकता: 'देश में जो सबसे वंचित, सबसे पिछड़े हैं, हमारी सरकार में वे प्राथमिकता पर हैं। जो सबसे गरीब थे, आज सबसे पहले सरकार उनके लिए योजनाएं बनाती है।'

मोदी के खिलाफ वोट कैसे मांगे: 'कांग्रेस के लोकल नेता भी पार्टी आलाकमान से कहने लगे हैं कि हम मोदी के खिलाफ वोट मांगने जाएं तो किस मुंह से जाएं? बेचारों की मुसीबत तो है।'

कांग्रेस की ऑक्सीजन-लूट और फूट: 'कांग्रेस अपने पापों के दलदल में फंस चुकी है। जितना निकलने की कोशिश करेगी, उतना ही धंसेगी। लूट और फूट, यही कांग्रेस की ऑक्सीजन है।'

MP में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान: 'हमारी सरकार MP में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रही है। कांग्रेस के 10 वर्षों में MP को रेलवे के विकास के लिए जितना पैसा मिला, आज हम उससे 24 गुना ज्यादा पैसा MP के लिए भेज रहे हैं।'
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *