I.N.D.I.A. की परीक्षा आज, 7 सीटों के उपचुनाव में तय होगा विपक्षी गठबंधन का भविष्य

नई दिल्ली ।   विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. और NDA के बीच आज पहले मुकाबले के तहत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है और सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि साल के आखिर में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की पहली परीक्षा माना जा रहा है। I.N.D.I.A. गठबंधन पहली बार भाजपा को चुनौती पेश करने की कोशिश करेगा। इन उपचुनावों के परिणाम देश की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं।

जिन 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वो इस प्रकार है –

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट
पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी विधानसभा सीट
केरल में पुतुपल्ली विधानसभा सीट
उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट
झारखंड में डुमरी विधानसाभा सीट
त्रिपुरा में बाक्सानगर विधानसभा सीट
त्रिपुरा में ही धनपुर विधानसभा सीट

8 सितंबर को आएंगे परिणाम

इस सभी 7 विधानसभा सीट पर आज हो रहे चुनाव का परिणाम 8 सितंबर को आएगा। इसमें भी उत्तर प्रदेश की घोसी सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *